बीकानेर: शराब के लिए नहीं दिए रुपए तो बाइक व दुकान में लगा दी आग

बीकानेर: शराब के लिए नहीं दिए रुपए तो बाइक व दुकान में लगा दी आग
बीकानेर। नोखा के दावां गांव में एक दुकानदार से शराब के लिए रुपए मांगने और नहीं देने पर उसकी बाइक व दुकान में आग लगाने का मामला शनिवार को दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक दावां निवासी डालाराम पुत्र भंवराराम नायक ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान पर गांव का अशोक पुत्र शक्तिराम नायक शराब पीकर आया और उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। उसने मना किया, तो उसे रात्रि को देख लेने और जिंदा जलाने की धमकी दी। बाद में आरोपी दिनभर गांव में तलवार लेकर घूमता रहा। रात्रि को वह अपनी दुकान मंगल कर घर चला गया। तभी अशोक शराब पीकर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आया। उसकी दुकान के गेट पर और बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटे उठती देखकर आरोपी वहां से भाग गया। उसने शोर मचाया, तो ग्रामीण भागकर आए और पानी डालकर आग को बुझाया। आग से उसकी बाइक और दुकान का करीब 40 हजार का सामान जल गया। रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं