परिवार पालने के लिए पूना में नौकरी करता था पति, 2 मासूम बच्चों को छोड़कर पड़ोसी संग भागी पत्नी

परिवार पालने के लिए पूना में नौकरी करता था पति, 2 मासूम बच्चों को छोड़कर पड़ोसी संग भागी पत्नी

पत्नी पड़ोसी के साथ चली गई। अब नौकरी छोड़कर अपने दो मासूम बच्चों को पाल रहा। यह दर्द व्यक्त किया पाली के रहने वाले पीड़ित ने। पत्नी को गए हुए एक महीने से भी अधिक का समय बीत गया। गुहार लगाने पर जोधपुर हाईकोर्ट ने पुलिस को पत्नी को तलाशने का आदेश दिया। रानी थाना क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय युवक ने 15 अगस्त 2025 को थाने में रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी शादी 18 जनवरी 2018 को सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए। बेटी 2 साल और बेटा 5 वर्ष का हो गया है। काम-काज के लिए वह पूना में नौकरी करता था। 13 अगस्त को उसकी 25 वर्षीय पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई। जानकारी मिलने पर वह गांव लौटा और थाने में रिपोर्ट सौंपी। न्यायालय की शरण लेने पर 28 अगस्त को तलाशी के आदेश दिए। इधर, पत्नी के जाने के बाद से घर का सारा काम खुद कर रहा। बुजुर्ग माता-पिता व बच्चों को भी वही पाल रहा।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए