राजस्थान रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने करवाई डिलीवरी

राजस्थान रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने करवाई डिलीवरी

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के कस्टम चौराहे के पास एक रोडवेज बस में सफर कर रही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बस में सवार महिलाओं ने गर्भवती महिला कमला की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। जन्म के बाद मां और बच्चे की हालत स्थिर है। बस में मौजूद यात्रियों के तत्परता और समझदारी की हर जगह चर्चा हो रही है।

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा से बांसवाड़ा की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में अन्य महिला यात्रियों ने बस को रुकवा कर महिला की डिलीवरी करवाई। बाद में रोडवेज बस से ही प्रसूता और बच्चे को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया और दोनों को भर्ती कराया गया।
बता दें कि बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ निवासी कमला गरासिया अपने पति के साथ रोडवेज बस में सवार होकर सागवाड़ा से बांसवाड़ा आ रही थी। यात्रा के दौरान कमला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला यात्रियों ने मदद कर उसकी डिलीवरी करवाई। कमला ने बेटे को जन्म दिया है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी