मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

 मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल
 
अजमेरजिले के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में प्रेम देवी, उनकी बेटी माया देवी और दामाद कंवरलाल शामिल हैं, जो कादेड़ा गांव के निवासी थे।
क्या है पूरा मामला?
बिसुन्दनी गांव में प्रेम देवी के निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था। इस दौरान उनकी बेटी माया देवी और दामाद कंवरलाल मदद के लिए आए थे। बुधवार सुबह करीब बजे मकान की तराई का काम शुरू हुआ। कंवरलाल दीवार पर चढ़कर पानी की पाइप से तराई कर रहे थे, जबकि प्रेम देवी और माया देवी नीचे दीवार के पास ईंटें जमा कर रही थीं। इसी दौरान तराई के पानी से दीवार के पास की ईंटें और बजरी का ढेर गीला हो गया। कंवरलाल द्वारा छोड़ा गया पानी का फव्वारा मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से छू गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया।
करंट की चपेट में आने से कंवरलाल, प्रेम देवी और माया देवी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में प्रेम देवी की एक अन्य बेटी तारा देवी भी गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने चारों को तुरंत सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। कंवरलाल की पीठ में करंट से गहरा गड्ढा पड़ गया था। तारा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार