बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों के साथ लापता हो गई। नहर में कूदकर सुसाइड की आशंका पर SDRF और गोताखोरों की मदद से सर्च किया जा रहा है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे छतरगढ़ थाना क्षेत्र में सतासर के पास आरडी 605 की है। सुसाइड नोट में लिखा- मेरा पति और सास मिलकर मुझे रात में पीटते हैं। घंटों तक होश नहीं आता। मैं अपनी बच्चियों को आत्महत्या करने के लिए साथ ले जा रही हूं। मेरी सास शराब की आदी है, मेरी बच्चियों का वारिश कौन होगा? पुलिस से अपील है पति और सास के अलावा किसी और को झूठा दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं बहुत परेशान हूं।

खाजूवाला DSP अमरजीत चावला ने बताया – नहर किनारे महिला के चप्पल और लुगड़ी मिले हैं। गले के हार से दबा हुआ सुसाइड नोट मिला है। सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर महिला की तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो पेज के सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर मारपीट और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस परिजनों पूछताछ के साथ ही सुसाइड में लिखी जानकारी की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव