बीजेपी की महिला नेता की चेन तोड़ी, स्कूटी पर जा रही थी, पीछे से बाइक पर आया बदमाश

बीजेपी की महिला नेता की चेन तोड़ी, स्कूटी पर जा रही थी, पीछे से बाइक पर आया बदमाश

जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में बाइक सवार बदमाश ने बीजेपी की महिला नेता की चेन तोड़ ली। महिला स्कूटी पर जा रही थी। पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने चलती स्कूटी से महिला के गले से चेन छीन ली और उसे धक्का दे दिया। इससे महिला स्कूटी समेत गिर गई। उसके हाथ-पैर में चोट आई है। बदमाश हीरे के पेंडेंट वाली करीब ढाई लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। मामला विद्याधर नगर थाना इलाके का बुधवार दोपहर का है। महिला की शिकायत पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बाइक सवार बदमाश धीरे-धीरे महिला के पास पहुंचा। फिर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली।
बाइक सवार बदमाश धीरे-धीरे महिला के पास पहुंचा। फिर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली।

विद्याधर नगर निवासी पीड़िता राजुल तापड़िया ने बताया- मैं बीजेपी के स्थानीय महिला मोर्चा विद्याधर नगर में मंत्री पद पर हूं। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे पार्षद प्रियंका के पास मीटिंग कर रावणा राजपूत बिल्डिंग के पास से होती हुई 10 स्क्वायर मॉल अपने ऑफिस जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी के पीछे से एक बाइक सवार युवक आया। बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। राजुल तापड़िया ने बताया- स्कूटी जैसे ही स्पीड ब्रेकर के पास पहुंची बदमाश ने साड़ी में लिपटी हुई मेरी सोने की चेन तोड़ ली। मुझे धक्का दे दिया। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ा और मैं सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मुझे संभाला। मैंने बदमाश की तरफ इशारा कर के कहा- वह चेन तोड़कर गया है। इसके बाद दो युवकों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी