तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

जयपुर। दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर थाना मोड़ के पास बुधवार शाम एक बार फिर दो जिंदगियां तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गई। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव थली निवासी छोटुराम पुत्र मगनलाल बलाई व दिनेश पुत्र बोदुराम बलाई बुधवार शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर थली से आंधी बाजार में रंग-पुताई का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान थाना मोड़ के समीप दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर दौसा से रायसर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कस्बे के चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता