बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर बास में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के भाई संजय वाल्मीकि ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक बबलु शराब पीने का आदी था। उसने अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




