बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर एक युवक पर हमला किया गया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हेमेरा निवासी रामस्वरूप पुत्र उदाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, रामस्वरूप ने गुलाबराम निवासी खिलेरिया को 5 हजार रुपए उधार दिए थे। रुपए वापस मांगने पर गुलाबराम नाराज हो गया था।

5 जुलाई को हेमेरा गांव में दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रामस्वरूप अपने साथी राजूराम के साथ पिकअप में ट्यूबवेल बोरिंग का काम कर रात करीब 11 से 11:30 बजे गांव लौट रहा था। हेमेरा से लगभग दो किलोमीटर पहले कांकड़ में चार मोटरसाइकिलों पर आए आरोपियों ने उनकी पिकअप रुकवा ली। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलाबराम ने रामस्वरूप को गला पकड़कर वाहन से नीचे खींच लिया और 5 हजार रुपए की बात कहते हुए लाठी से हमला कर दिया। बचाव करने आए राजूराम पर भी सिर पर लाठी मारी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने भी लाठियों व सरियों से दोनों के साथ मारपीट की।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर