शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

शादी में वीडियो शूटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
झालावाड़। डग कस्बे के मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम को एक शादी समारोह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब वहां कार्यक्रम की वीडियो शूटिंग कर रहे एक युवक की कहासुनी के बाद कार सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से लोगों में हड़कम्प मच गया। कुछ देर में समूचा बाजार और दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लसुडिय़ा निवासी शंभू सिंह वीडियोग्राफी का कार्य करता था। वह गुरुवार को मेघवाल बस्ती में शादी समारोह में वीडियोग्राफी के लिए आया था। शाम को महिलाएं धोली कलश निकाल रही थी। शंभू सिंह उसकी वीडियोग्राफी कर रहा था। उसी दौरान पीछे से एक नीले रंग की कार आई। वह शंभू सिंह को छूकर निकल गई। इस पर शंभू सिंह की कार चालक से कहासुनी हो गई। गुस्से में कार चालक ने कार के अंदर रखी बंदूक से शंभू सिंह को गोली मार दी। फिर वह कार लेकर फरार हो गया। शंभू को लहुलूहान हालत में तत्काल डग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से तेल से…

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल बीकानेर। बीकानेर में चाइनीज मांझे के कहर से एक बुजुर्ग चपेट में आकर गंभीर रूप से…

    You Missed

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार