नमकीन के पैसे मांगने पर फायरिंग, फिर होटल के काउंटर पर पर्ची छोड़ मांगी 50 लाख की फिरौती

नमकीन के पैसे मांगने पर फायरिंग, फिर होटल के काउंटर पर पर्ची छोड़ मांगी 50 लाख की फिरौती

सीकर। कांवट कस्बे के बाइपास तिराहे पर स्थित श्री श्याम होटल में रविवार रात को 50 लाख रुपए की फिरौती देने की मांग को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की है। रात करीब 8.25 पर जीप से आए अज्ञात बदमाशों ने श्याम होटल में नमकीन मांगी। होटल मालिक ने नमकीन देने के बाद पैसे मांगे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दो राउंड फायर किए। बदमाशों ने एक हवाई फायर किया और दूसरी गोली होटल की दीवार पर लगी। जानकारी के अनुसार रात्रि बाइपास स्थित श्याम होटल पर जीप से तीन बदमाश होटल में आए।

एक बदमाश होटल के बाहर रुक गया और दो होटल में आए और काउंटर में बैठ होटल मालिक राकेश सामोता से नमकीन मांगी। होटल मालिक सामोता ने नमकीन दे दी और बदमाशों ने पैसे फोन पे करने की बात कही। नमकीन लेकर बदमाश होटल के बाहर जाने लगे और पैसे फोन पे नहीं किए तो होटल मालिक राकेश ने पैसे मांगे। पैसे मांगने पर एक बदमाश ने हवाई फायर किया और दूसरे फायर में गोली होटल की दीवार पर जा लगी।

दहशत में होटल का स्टाफ
फायरिंग से होटल मालिक सहित स्टाफ दहशत में आ गया। बाद में बदमाश जीप लेकर फरार हो गए। सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी होटल मालिक ने खंडेला पुलिस को दी। सूचना पर खंडेला पुलिस उपाधीक्षक इनसार अली व कार्यवाहक थानाधिकारी रमेश मीणा मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी जुटाई। होटल पर फायरिंग की घटना के बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन सूचना के एक घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

हरियाणा को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी, कौन जीत रहा चुनाव? जानें

  • Related Posts

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश राजस्थान में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम…

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर