12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

हनुमानगढ़ पुलिस ने शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता और फब्तियां कसने वाले मनचलों को रंगे हाथों पकड़ा। अभियान के तहत करीब 12 युवकों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के मॉल, सिटी सेंटर, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना था। एएसपी अरविंद के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। महिला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर, एसआई संतोष ढाका, ज्योति कडवासरा, चूंका और एएसआई गायत्री चौधरी के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सामान्य नागरिकों की तरह सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी। जैसे ही कुछ युवक महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते या अभद्र हरकतें करते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के मनचलों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त