शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

Budhaditya Rajyog 2026: शनि जयंती के अवसर पर बनने वाला बुधादित्य योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. यह संयोग कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करने वाला माना जा रहा है. इस अवधि में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. दरअसल, 15 मई को सूर्य-बुध एक साथ वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. वृषभ राशि में सूर्य-बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिषियों की मानें तो, बुधादित्य राजयोग का प्रभाव शनि जयंती पर भी पड़ेगा. माना जा रहा है कि 16 मई के आसपास से कई जातकों के लिए अनुकूल समय शुरू हो सकता है, जो 29 मई तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत करना भी लाभकारी साबित हो सकता है. अब जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं जिन्हें इस शुभ योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बेहद अनुकूल परिणाम दे सकता है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी बदलने या बेहतर ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में भी सहयोग और समझ बढ़ेगी. विदेश से जुड़े अवसर या नौकरी का सपना पूरा होने की संभावना भी बन सकती है.

सिंह राशि

सूर्य और बुध की युति से बनने वाला यह योग सिंह राशि के लिए भी काफी लाभकारी माना जा रहा है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या बेहतर नौकरी का अवसर मिल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है. नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं और किसी लाभदायक सौदे से फायदा मिल सकता है. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का अवसर भी बन सकता है. संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे जीवन में स्थिरता बढ़ेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग सकारात्मक परिणाम ला सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्त होने के योग बन सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है. निवेश के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है.

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त