भांजे की शादी में भरा 13.71 करोड़ का मायरा, बना चर्चा का विषय

भांजे की शादी में भरा 13.71 करोड़ का मायरा, बना चर्चा का विषय

राजस्थानी चिराग। नागौर में दो बिजनेसमैन भाइयों ने बुधवार को IITian भांजे की शादी में 13.71 करोड़ का मायरा (भात) भरा। दोनों भाइयों ने 1.31 करोड़ रुपए थाली में रखे। करीब डेढ़ करोड़ की एक किलो 600 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 11 लाख रुपए की 5 किलो चांदी के जेवर दिए। यही नहीं, 10 करोड़ 25 लाख रुपए की 80 बीघा जमीन और मेड़ता शहर में 6 रेजिडेंशियल प्लॉट, 1 बोलेरो व 1 ट्रैक्टर ट्रॉली दी है। मायरे में 15 लाख रुपए के कपड़े और अन्य उपहार भी दिए गए हैं। यह मायरा नागौर जिले के मेड़ता के पास गांव शेखासनी में भरा गया। गाड़ियों के काफिले के साथ आए दोनों भाइयों के परिवारों को देखने के लिए रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने मायरे की रकम को अभी तक जिले में सर्वाधिक बताया।

मायरा भरने वाले बेदावड़ी निवासी रामलाल और तुलछाराम फड़ौदा मेड़ता कृषि उपज मंडी में फड़ौदा ट्रेडर्स नाम की फर्म के मालिक हैं। उनका अनाज का बिजनेस है। उनका भांजा इंद्रराज आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को उसकी शादी से पहले मायरा भरा गया। सुबह करीब 11 बजे मायरा भरने की रस्म निभाई गई। रामलाल और तुलछाराम फड़ौदा अपनी बहन संतोष देवी पत्नी राजूराम बेड़ा के गांव शेखासनी गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। राजूराम किसान हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम