राहुल गांधी पर 200 रुपए जुर्माना, कोर्ट ने कहा- 14 अप्रैल को पेश हों

राहुल गांधी पर 200 रुपए जुर्माना, कोर्ट ने कहा- 14 अप्रैल को पेश हों

राजस्थानी चिराग। लखनऊ के कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट ने लगातार पेशी से गायब रहने पर जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि 14 अप्रैल 2025 को अदालत में हाजिर हों, यदि वे इस तारीख को भी पेश नहीं होते हैं तो कठोर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडेय के अनुसार, राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने सावरकर को ‘अंग्रेजों का नौकर’ और ‘पेंशन लेने वाला’ कहा था। शिकायतकर्ता ने कहा- यह बयान समाज में वैमनस्य और घृणा फैलाने की मंशा से दिया गया था। इतना ही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले से तैयार पर्चे भी पत्रकारों के बीच वितरित किए गए थे। इस बयान को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) और 505 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई थी।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार