आ गई बड़ी खुशखबरी, राजस्थान के ये 16 शहर बनेंगे स्मार्ट क्लीन-ग्रीन हब, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं

आ गई बड़ी खुशखबरी, राजस्थान के ये 16 शहर बनेंगे स्मार्ट क्लीन-ग्रीन हब, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं
केन्द्र की स्मार्टसिटी योजना की तर्ज पर पुष्कर सहित प्रदेश के 16 शहर क्लीन, ग्रीन एवं ईको शहर के रूप मे विकसित होंगे। धार्मिक एवं पर्यटन के लिहाज अहमियत वाले शहर के लिए खास योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत कार्य इस योजना में शामिल किए जाएंगे। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने योजना क्रियान्वित को लेकर सूचीबद्ध किए गए शहरों से संबंधित जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है। योजना के तहत आरयूआईडीपी की ओर से जिला कलक्टर को भेजे गए पत्र में स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में कार्य करवाने के लिए 16 शहरों में पुष्कर को प्रमुखता देते हुए इस स्मार्ट क्लीन और ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित करने के लिए जानकारी मांगी है। शहर का लगभग 3 से 4 वर्ग किलोमीटर के प्रमुख सड़क खंड को आदर्श क्षेत्र को उन्नत सड़कें, स्मार्ट सौर स्ट्रीट लाइटिंग, छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र, बेहतर हरियाली, उपयोगिता नलिकाओं जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ एकीकृत विकास को प्रदर्शित लाइट हाउस क्षेत्र’ के रूप में चिन्हित और विकसित करने की योजना भी शामिल है।

प्रदेश के ये शहर हैं शामिल
पुष्कर सहित बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंट आबू, बालोतरा, भरतपुर, बीकानेर, सवाईमाधोपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, भिवाडी, भीलवाडा, मंडावा शहरी क्षेत्र शामिल हैं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल