भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा, पढ़ें ये पूरी खबर

भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा, पढ़ें ये पूरी खबर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरूवार को विभिन्न भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वर्ष आयोग 9 भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि विभिन्न विभागों से आयोग को भर्ती अभ्यर्थनाएं मिली हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती पदों के तहत आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवलोकन करना होगा। इससे पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन में आसानी होगी। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग की भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से डिबार किया जाएगा।

इन भर्तियों के विज्ञापन जारी
सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) – 281 पद

पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) – 1100 पद

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग – 1015

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) – 3225

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) – 6500

ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों के लिए 10 अगस्त से 8 सितंबर, प्राध्यापक एवं कोच के पदों के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर और वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए 19 अगस्त से 17 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल