हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर 30 राउंड फायरिंग,बदमाश ने लिखा- यह ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी

हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर 30 राउंड फायरिंग,बदमाश ने लिखा- यह ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के झुंझुनूं में गैंगवार से गांवों में दहशत है। 2 गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बदमाशों ने सोमवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर फायरिंग की। दीवारों पर करीब 25 गोलियों के निशान मिले हैं।

मामला गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के बड़ की ढाणी का है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में करीब 2 साल पुराने विवाद को लेकर ब्लैकिया गैंग और गब्बर गैंग आमने- सामने हैं। इनमें से ब्लैकिया गैंग ने 3 दिन पहले भी थाना इलाके के हांसलसर गांव में आदित्य मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा के घर में घुसकर फायरिंग की थी।

आज फिर से गुढ़ागौड़जी थाना के हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर पर फायरिंग की गई। वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लगाकर फायरिंग की जिम्मेदारी ब्लैकिया गैंग के हेमंत मान और शूटर लक्की खेतड़ी ने ली है। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।
थानाधिकारी बोले- जीप में आए बदमाशों ने की 30 राउंड फायरिंग
थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया- रात करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी में फायरिंग हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो घर पर फायरिंग के निशान थे। मकान और आसपास के क्षेत्र में करीब 25 से अधिक निशान चिह्नित किए गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया- रात करीब 2:35 बजे घर के सामने एक जीप आकर रुकी। उसमें सवार 5-7 बदमाशों ने पहले तो जोर-जोर से आवाज लगाई। फिर फायरिंग कर दी। इससे परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में बंद हो गए।

सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। थानाधिकारी ने बताया कि फायरिंग करीब 30 राउंड की गई है। घर की दीवारों पर निशान मिले हैं। दीवारों पर 25 निशान मिले हैं। कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। परिवार के लोगों ने हेमंत मान और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया हैं। हेमंत मान और उसके साथियों ने तीन दिन पहले 10 जनवरी को भी हांसलसर गांव में भी फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर लिखा- अभी ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी है
घटना के बाद लक्की शूटर ने इंस्टाग्राम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने इंस्टाग्राम पर लिखा- ब्लैकिया गैंग खेतड़ी, रोहित महला गुढ़ा के घर आज जो गोलियां चली है, वो सब मैंने चलवाई है। मैं स्वयं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं। यह तो अभी ट्रेलर है, फिल्म तो अभी बाकी है। जिस दिन आमना- सामना हो गया। उस दिन पता चल जाएगा, हम कौन हैं और अपने छोटे भाई हेमंत मान पर बात आई तो कुत्ते तक मारने की क्षमता रखते हैं। हालांकि पोस्ट को कुछ घंटों बाद डिलीट कर दिया गया।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता