12 टन ग्रेनाइट में दबे 8 मजदूर, तीन की मौत, ट्रक पलटने से हादसा

12 टन ग्रेनाइट में दबे 8 मजदूर, तीन की मौत, ट्रक पलटने से हादसा

ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में पत्थरों के ऊपर बैठे 8 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, 5 गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर एक बजे नेशनल हाईवे-927 पर लोधा जीएसस के पास संकरे पुल पर गिरने से हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रक बांसवाड़ा शहर से ग्रेनाइट भरकर दाहोद (गुजरात) जा रहा था। सीआई बुधाराम ने बताया- हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। पत्थर की स्लैब हटाकर मजदूरों को निकाला गया। एक्सीडेंट में बांसवाड़ा के निचला घंटाल निवासी अनिल पुत्र हकरू, कैलाश पुत्र कालू और घाटे की नाल निवासी अजय पुत्र लक्ष्मण की मौत हो गई। वहीं 5 मजदूरों निचला घंटाला निवासी रामा पुत्र भेमजी, राजू पुत्र रमेश, जीवड़ा पुत्र कालू, घाटे की नाल निवासी हरीश पुत्र प्रभु और दिलीप पुत्र प्रभु घायल हो गए।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर कोर्ट परिसर…

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम Surya Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे,…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल