राजस्थान में इस तारीख से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, शुरू होगी मूसलाधार बारिश

राजस्थान में इस तारीख से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, शुरू होगी मूसलाधार बारिश

राजस्थान के भीतर मौजूदा समय में मानसून की सक्रियता न के बराबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बीच एक सप्ताह तक बारिश में काफी कमी देखने को मिल सकती है। वहीं 15 अगस्त के बाद राजस्थान के अंदर भीषण बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जोरदार बारिश करा सकता है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9, 10, 11 और 12 अगस्त को जयपुर, अलवर सीकर, नागौर, भीलवाड़ा, झालावाड़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

यहां से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन
इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। फिलहाल, मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम ही देखने को मिलेंगी। मौजूदा समय में मानसून की ट्रफ लाइन फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल, उत्तराखंड से होकर गुजर रही है, ऐसे में इस सप्ताह बारिश कम होगी।

15 अगस्त से प्रदेश में शुरू होगी भीषण बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि दूसरे सप्ताह 15 अगस्त से लेकर 21 अगस्त के दौरान लगभग पूरे राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस बीच राज्य के दक्षिणी भाग में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं बाकी इलाकों में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार