बीकानेर: आज इस रास्ते से जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

बीकानेर: आज इस रास्ते से जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मई को प्रस्तावित देशनोक और पलाना कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। आमसभा स्थल और आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और कई मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से नोखा-पलाना मार्ग पर यात्रा से बचने की अपील की है। अति आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

वाहन पार्किंग व्यवस्था: सभा स्थल के लिए पार्किंग की व्यवस्था श्रीराम फूड मेगा पार्क (पलाना) में की गई है, जहां 8 ब्लॉक्स निर्धारित किए गए हैं। आगंतुकों से आग्रह है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। एनएच-64 (रासीसर से पलाना) पूरी तरह बंद रहेगा। 22 मई को सुबह 5 बजे से जैसलमेर रोड (गांधी प्याऊ), खाजूवाला रोड (शोभासर चौराहा), श्रीगंगानगर रोड (बीछवाल बाईपास), जयपुर रोड (जयपुर बाईपास) और शहर के मुय प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

सभा में आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
गंगानगर रोड से: बीकानेर- उदयरामसर-पलाना।

नागौर-नोखा की ओर से: नोखा – भामटसर- जांगलू- पिथरासर- बरसिंहसर- पलाना।

जोधपुर भारतमाला सड़क से: किसनासर इंटरसेक्शन-जांगलू-पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।

हनुमानगढ़ से: रासीसर इंटरसेक्शन-भामटसर-जांगलू-पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।

जयपुर, सीकर, रतनगढ़, सरदारशहर से: नौरंगदेसर-रासीसर इंटरसेक्शन-भामटसर-पलाना।

बीदासर, सालासर, सुजानगढ़ से: जसरासर-साधासर-नापासर-उदयरामसर-पलाना।

कोलायत, जयसिंहदेसर मगरा से: पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।

पांचू से: पांचू -किशनासर-जांगलू-पिथरासर-पलाना।

बीकानेर-नोखा मार्ग: रासीसर और नौरंगदेसर इंटरसेक्शन से भारतमाला मार्ग का प्रयोग करें।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल