बीकानेर: युवक को फोन कर बुलाया और कर दिया जानलेवा हमला

बीकानेर: युवक को फोन कर बुलाया और कर दिया जानलेवा हमला
बीकानेर। जेएनवीसी थाना इलाके मेंदो लोगों ने एक युवक को फोन कर बुलाया। युवक के वहां पहुंचने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर हालत में खुद ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी रोहिताश गेना पुत्र भागीरथ सिंह जाट की रिपोर्ट पर धर्मपाल मीठारवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह एवं भवानी उर्फ हड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेएनवीसी पुलिस के अनुसार, परिवादी ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे के आस-पास आरोपी धर्मपाल ने उसके मोबाइल पर फोन करके पीएनबी बैंक जेएनवीसी के पास बुलाया। वह वहां पहुंचा, तब आरोपी धर्मपाल व भवानी उर्फ हड्डी वहां थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी धर्मपाल ने जान से मारने की नीयत से गर्दन पर छुरे से वार कर दिया। बचाव में उसके हाथ व कलाई पर गंभीर चोटें आई। वह लहूलुहान हो गया। तब आरोपी वहां से भाग गए। इधर, घायल रोहिताश खुद टैक्सी में बैठकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं