ऑनलाइन-गेम में 5 लाख हारा तो पत्नी के साथ सुसाइड, एक दिन पहले साली को कॉल कर कहा था- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा

ऑनलाइन-गेम में 5 लाख हारा तो पत्नी के साथ सुसाइड, एक दिन पहले साली को कॉल कर कहा था- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा

मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते युवक पर इतना कर्ज हो गया कि उसने पत्नी के साथ घर में सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह करीब 7 बजे रूम का दरवाजा नहीं खुला तो बुजुर्ग पिता को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आया। कुछ क्षण बाद 5 साल की पोती ने अंदर से दरवाजा खोला। सामने बेटे-बहू की लाश पंखे से लटक रही थी। मामला कोटा के कैथून इलाके का है। उधर, युवक ने सुसाइड करने से एक दिन पहले अपनी पत्नी की बड़ी बहन को कॉल कर कहा था- ऑनलाइन गेम में 4 से 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया है। मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पत्नी की बड़ी बहन ने युवक को समझाया भी था। कहा था कि आप ऐसा-वैसा कुछ मत कर लेना। पैसों का इंतजाम किया जाएगा। सुबह खबर मिली कि दोनों ने सुसाइड कर लिया है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- दीपक राठौर और उनकी पत्नी राजेश राठौर का शव मिला है। दोनों कैथून के खेड़ा रसूलपुर( खेड़ा रामपुर) के रहने वाले थे। दीपक के पिता सत्यनारायण राठौर ने बताया- मेरा इकलौता बेटा था। उसके अलावा दो बेटियां हैं। दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। बेटे-बहू के बीच अच्छा तालमेल था। कोई झगड़ा भी नहीं था। बहू ने रविवार रात खाना बनाया था। उसके बाद सभी ने खाया था। सबकुछ ठीक था। रात को पोती, बेटे-बहू कमरे में सोने चले गए थे। सत्यनारायण (मृतक के पिता) ने बताया कि सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाई तो 5 साल की पोती ने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दीपक और राजेश का शव पंखे से लटक रहा था। दरअसल, दोनों रविवार को बाजार गए थे। बाजार से रस्सी खरीदकर लाए थे। उसी रस्सी से फंदा लगाया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार