बीकानेर में राह चलती युवती के साथ मारपीट कर किया अपहरण, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर में राह चलती युवती के साथ मारपीट कर किया अपहरण, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जूनागढ़ सर्किल के पास शराब ठेके के सामने एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पैदल जा रही 3-4 युवतियों में से एक युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद एक युवक ने युवती को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए।
घटना की जानकारी मौके से गुजर रहे दो जागरूक अधिवक्ताओं ने कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह को दी। अधिवक्ताओं ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए पुलिस को घटना की गंभीरता से अवगत कराया। थानाधिकारी ने तुरंत पुलिस टीम को सक्रिय किया और खबर लिखे जाने तक युवती के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती पुरानी गिन्नाणी की निवासी है और परिजनों ने बताया कि युवती का अपहरण करने वाले युवक से परिचय था।

थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला गंभीर है। अगर युवक और युवती के बीच परिचय था, तो मारपीट की वजह क्या थी? पुलिस इसे अपहरण का मामला मानकर जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस तहकीकात में जुटी थी। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले एक स्कूटी सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कुछ दूरी तक मोटरसाइकिल का पीछा भी किया, लेकिन वह लौट आया।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की