बीकानेर: खरीदारी के लिए निकली विवाहिता का नहर किनारे मिला सुसाइड नोट

बीकानेर: खरीदारी के लिए निकली विवाहिता का नहर किनारे मिला सुसाइड नोट
गोडू गांव से बज्जू में खरीदारी का कहकर निकली विवाहिता का नहर किनारे मोबाइल व सुसाइड नोट मिला। इस पर एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। बज्जू सीआई आलोकसिह चारण ने बताया कि गोडू निवासी सावंरलाल ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी इमरती देवी (40) मंगलवार दोपहर को घर से बज्जू में खरीदारी कहकर निकली थी। देर शाम को राहगीरों ने इंदिरा गांधी नहर की आरडी 931 के किनारे मोबाइल, कपड़े व जूते देखे, तो पुलिस को सूचना दी कि नहर की सीढ़ियों के पास एक महिला का मोबाइल व अन्य सामान पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला का मोबाइल, कपड़े व दो पेज का सुसाइड नोट लिखा मिला है। इसके आधार पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। बुधवार सुबह टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू की। विवाहिता के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीआरएफ टीम के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नहर किनारे मिले सुराग के आधार पर टीम ने बुधवार को दस घंटे की नहर में पांच किमी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद भी लापता महिला का पता नहीं चला है। गुरुवार को वापस नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा। ,उधर, लापता महिला के परिजन भी परेशान है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की