बीकानेर: सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, दोनों को पीबीएम किया रैफर

बीकानेर: सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, दोनों को पीबीएम किया रैफर

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक और ट्रेक्टर दोनों कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार बीदासर रोड पर गांव सालासर व श्रीडूंगरगढ़ के बीच एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल हो गए है। घायलों को सड़क पर तडफ़ते देख राहगीर ही उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां से दोनों को ही बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। दोनों बाइक पर किसी काम से जा रहे थे कि रास्ते में ट्रेक्टर की चपेट में आ गए। मौके से एक पिकअप चालक ने दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ की टीम ने दोनों को संभाला, प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। दोनों के गंभीर चोट आई है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे