बीकानेर: थाने से गांव जा रहे सरपंच प्रतिनिधि पर फायरिंग, टोल नाके के पास सामने गाड़ी लगाई, पीछा कर फायर किए

बीकानेर: थाने से गांव जा रहे सरपंच प्रतिनिधि पर फायरिंग, टोल नाके के पास सामने गाड़ी लगाई, पीछा कर फायर किए

बीकानेर। नोखा में सरपंच प्रतिनिधि पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि की कार पर फायरिंग की। हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि ने नोखा थाना में गाड़ी लगाकर अपनी जान बचाई। थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी ने बताया कि हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि रिछपाल बिश्नोई ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को रिछपाल, चौथाराम, गुलाब सिंह और पवन कुमार पुलिस थाना नोखा में पूर्व में दर्ज मुकदमे की कार्रवाई के सम्बन्ध में कार्रवाई के लिए आये हुए थे। वहां से वो सभी दोपहर को करीब 1 बजे वापस अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव हिम्मटसर जा रहे थे। जैसे ही वो सोमलसर गांव से आगे अणखीसर फांटो टोल नाका के पास पहुंचे तो सामने गाड़ी खड़ी थी। जिसमें सवार हिम्मटसर निवासी सुनील कुमार बिश्नोई, अभिमन्यु बिश्नोई और सहदेव बिश्नोई हाथों में पिस्टल लिए खड़े थे। जिन्होंने टोल नाका के बेरिकेट लगाकर रास्ता रोका हुआ था।

फायरिंग के बाद
फायरिंग के बाद

रिछपाल बिश्नोई ने बताया कि सुनील ने बन्दूक से उनकी गाड़ी पर फायर किया जो उसके गाड़ी के ड्राइवर साइड की हैडलाइट के पास लगा। इसके बाद सभी ने हमें मारने की नीयत से फायर किये जो हमारी गाड़ी पर लगे। हमने अपनी जान बचाने के लिए अपनी गाड़ी को वापिस नोखा की तरफ मोड़ लिया और जान बचाकर नोखा की तरफ अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौारन अणखीसर फांटा से आगे नोखा की तरफ पहुंचे तो एक कैंपर गाड़ी, जिसे सहीराम बिश्नोई चला रहा था और उसके साथ उसका भाई ओमप्रकाश गाड़ी में बैठा हाथ में बन्दूक लहरा रहा था। कैम्पर में रामेश्वर और पतराम सहित 3-4 अन्य व्यक्ति सवार थे। सभी ने कैम्पर गाड़ी से हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारने का प्रयास किया। रिछपाल ने बताया कि हमने किसी तरफ अपनी जान बचाकर गाड़ी सहित पुलिस थाना नोखा आ गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल