राजस्थान की 163 ग्राम पंचायतों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार देगी ये सौगात

राजस्थान की 163 ग्राम पंचायतों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार देगी ये सौगात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे से सोमवार दोपहर जयपुर लौट आए हैं। उन्होंने आते ही विभिन्न विभागों की बैठक ली। राइजिंग राजस्थान की तैयारियों की समीक्षा भी की। सीएम ने खेल एवं युवा मामलात विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश को खेलों में अग्रणी बनाने की दिशा में काम हो। सरकार की यह प्राथमिकता है कि खेलों में राजस्थान आगे बढ़े। सीएमओ में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और खिलाडि़यों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो इसके लिए जल्द ही युवा एवं खेल नीति जारी की जाएगी। इस नीति में विज्ञान, विश्लेषण, काउंसलिंग, पोषण यानी खिलाड़ियों की डाइट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेलो राजस्थान यूथ गेम्स आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार करने की दृष्टि से प्रथम चरण में दस हजार की आबादी वाली 163 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां ओपन जिम और खेल मैदान बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मिशन ओलंपिक पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपए
सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेलों को शिखर पर ले जाने के लिए मिशन ओलंपिक 2028 की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के पचास प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए जयपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर स्पोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी