अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया. सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है. दुर्घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर कर दी गई. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से दुर्घटनास्थल पर आसमान में भारी धुआं उठता दिखाई दिया. बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. क्रैश प्लेन बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.

  • Related Posts

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा बीकानेर। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में नोतपा तो 25 मई से शुरू होगा लेकिन इससे पहले ही तापमान 43 डिग्री…

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से लेकर 29 जून तक रहने…

    You Missed

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था