बड़ी खबर:जयपुर में एग्जाम देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा, ये है मामला

बड़ी खबर:जयपुर में एग्जाम देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा, ये है मामला

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में दर्शन शास्त्र का परीक्षा देने आए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही सिविल ड्रेस में पुलिस ने डेरा डाल रखा था। दोनों नेताओं को हिरासत में लेते देख कुछ छात्र कैंपस में हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद मामला शांत हो गया। उधर, डीसीपी ईस्ट ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। वो निर्मल चौधरी के साथ खुद ही गाड़ी में जबरन घुस गए। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना था।

आज पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। कुछ देर में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस लेकर नहीं आई है। वह खुद निर्मल को बचाने के कारण गाड़ी में बैठ गए थे। गांधी नगर थाने से विधायक अपने आवास पर चले गए थे। MLA अभिमन्यु पूनिया ने कहा- राजस्थान यूनिवर्सिटी के एग्जाम हॉल से छात्र नेता निर्मल चौधरी और मुझे पुलिस वालों ने ऐसे पकड़ा जैसे हम अपराधी हों। मुझे छोड़ दिया, निर्मल अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। सिविल वर्दी में आए पुलिस वालों का बर्ताव गुंडागर्दी वाला था।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की