महिला डॉक्टर की एडिट फोटो भेज शादी तुड़वाई, ब्लैकमेल कर रुपए लिए, अवैध संबंध का दबाव बनाया

महिला डॉक्टर की एडिट फोटो भेज शादी तुड़वाई, ब्लैकमेल कर रुपए लिए, अवैध संबंध का दबाव बनाया

महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित एक रेजिडेंट डॉक्टर को प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में झालावाड़ निवासी एक जिम ट्रेनर जितेंद्र पुत्र भागीरथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि महिला थाना प्रभारी मुकनदान ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर ने 10 जून 2025 को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि झालावाड़ निवासी युवक फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। डॉक्टर ने रिपोर्ट में बताया कि वह युवक से कॉलेज के समय जान-पहचान में थी, लेकिन अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद युवक बार-बार परेशान कर रहा था। जब परिवार में विवाह या सगाई की बात चलती तो वह एडिट की हुई तस्वीरें भेजकर रिश्ता तुड़वा देता था। एक महीने पूर्व युवक बाड़मेर भी आ गया था और डॉक्टर से मुलाकात कर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया था। 20 जून को महिला डॉक्टर का जन्मदिन था। आरोपी झालावाड़ से बाइक पर सवार होकर बाड़मेर पहुंचा और केक लेकर सीधे डॉक्टर के हॉस्टल पहुंच गया। महिला की सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की