बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और मैगजीन को किया बरामद

बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और मैगजीन को किया बरामद

बीकानेर पुलिस ने जसरासर थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतिराम (27) के रूप में हुई है। वह कुचौर अगुणी का रहने वाला है। सहायक उप निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। रतिराम के खिलाफ बीकानेर और चूरू जिले में पहले से ही 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के अवैध हथियार विरोधी अभियान और बीकानेर रेंज के ऑपरेशन वज्र के तहत की गई। आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर और एएसपी कैलाश सिंह सांदू के निर्देश में नोखा सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी संदीप कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जेएनवीसी थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार और साइबर सेल बीकानेर के दीपक यादव का भी सहयोग रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार