सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर बड़ी खबर,15 जुलाई तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगी पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर बड़ी खबर,15 जुलाई तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगी पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया की यदि आपने 15 जुलाई 2025 तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया, तो आपकी पेंशन जुलाई माह से बंद हो सकती है। जयपुर जिले में 6 लाख 8 हजार 861 पेंशनर्स को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, विधवा पेंशन, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन इनमें से 82 हजार 934 पेंशनर्स ने अभी तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल व उप निदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी के अनुसार 15 जुलाई 2025 के बाद भौतिक सत्यापन नहीं करवाने वाले पेंशनर्स की पेंशन रोक दी जाएगी।

कैसे कराएं भौतिक सत्यापन?, आसान स्टेप में: –
पेंशनधारक किसी भी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर बायोमेट्रिक डिवाइस का उपयोग करके भी अपना सत्यापन करा सकते हैं। या फिर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी मोबाइल एप के माध्यम से भी सत्यापन किया जा सकता है। इतना ही नहीं संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी भेजकर भी सत्यापन कर सकते हैं। यह सत्यापन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है।

  • Related Posts

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे बीकानेर। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की…

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 26 मई को बड़ी गिरावट दर्ज…

    You Missed

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली