राजस्थान में 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, यहां देखिए किन जिलों में कब-कब होगी वर्षा ?

राजस्थान में 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, यहां देखिए किन जिलों में कब-कब होगी वर्षा ?

राजस्थान में फिलहाल अभी बारिश जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां आप मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए मानचित्र के जरिए समझ सकते हैं कि प्रदेश के किन जिलों में कब-कब बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश दर्ज हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी थोड़ा कम लेकिन औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी।

14 जुलाई के लिए सबसे अधिक अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों में 12 और 13 जुलाई को तेज बारिश दर्ज हो सकती है। चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ जिले में 13 और 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। 14 जुलाई के लिए सबसे अधिक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई को बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिले में तेज बारिश का अनुमान है।

राजस्थान के इन जिलों में नहीं होगी बारिश
इस बीच, मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में आगामी 3 दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। जबकि सिरोही जिले में 15 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की