पिकनिक मनाने आए परिवार पर अचानक मधुमक्खियों का हमला, वृद्ध की मौत

पिकनिक मनाने आए परिवार पर अचानक मधुमक्खियों का हमला, वृद्ध की मौत

पिकनिक मनाने के लिए आए परिवार पर बुधवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक मारने से परिवार के चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस वाहन के जरिए राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक की दो पुत्रियां और एक अन्य वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अजमेर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड के पास निवासी राकेश विल्सन (72) अपनी दो पुत्रियों अर्चना (35), आराधना (33) व ईडविन (70) के साथ सुबह पिताम्बर की गाल में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के डंक मारने से चारों जनों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां आपातकालीन इकाई में चारों जनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान राकेश विल्सन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पुत्री अर्चना, आराधना समेत अन्य वृद्ध ईडविन को अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां परिवार के सदस्यों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताने पर राकेश का शव बिना पोस्टमार्टम उनके सुपुर्द कर दिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गुरूवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें नौ लोग…

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट