बेकाबू होकर प्राइवेट ट्रेवल्स पलटी, 15 घायल, सड़क पर गड्ढों से बिगड़ा था बैलेंस

बेकाबू होकर प्राइवेट ट्रेवल्स पलटी, 15 घायल, सड़क पर गड्ढों से बिगड़ा था बैलेंस

बागरा के बस स्टैंड के पास तालाब किनारे आकोली रोड पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास सूरत से आ रही एक ट्रेवल्स की बस तालाब किनारे सड़क के पास खड्डों में संतुलन बिगड़ जाने से पलटी खा गई। बस में करीब 15 सवारी सवार थी जिनको मामूली चोटें आईं। बस पलटने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। इसमें बागरा निवासी जालम सिंह सिंदल, सकाराम राव, भीमाराम मेघवाल और अमित कुमार सहित कई लोग दौड़कर बस के पास पहुंचे। तथा बस में सवार लोगों को बाहर निकाला उन्होंने बताया कि हादसे से करीब 10 फीट पर बिजली विभाग की बड़ी डीपी लगी हुई है जिसे तुरन्त बंद करवाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही बागरा पुलिस मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को संभाला हादसे की भनक लगते ही बड़ी संख्या लोग मौके पर पहुंचे 1 घंटे बाद क्रेन बुलाकर बस को सीधा करवाया जा सका। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे वही रास्ते के दोनों को वाहनों व लोगों की भीड़ लगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार