बीकानेर में 2 कारों की टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बीकानेर में 2 कारों की टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र के RD 682 के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने तेज भिड़ंत हुई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार चालक 28 वर्षीय जाकिर खान (निवासी गांव चकोसा, तहसील पूगल) की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूगल के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

ओवर स्पीड के कारण हादसा
आरडी 682 के पास बीकानेर रोड पर जनता होटल के पास ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में से कौन सा वाहन ओवर स्पीड में था। पूगल थाना के हेड कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह शेखावत व हेड कॉन्स्टेबल धर्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे। पूगल पुलिस ने स्कॉर्पियो व कार को सड़क से हटवाया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने ही रुककर सहायता की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बाहर निकाला गया, जबकि जाकिर खान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल