गर्भवती पत्नी के सामने झरने के पानी में डूबा डेंटिस्ट, साली के साथ नहाने उतरा था

गर्भवती पत्नी के सामने झरने के पानी में डूबा डेंटिस्ट, साली के साथ नहाने उतरा था

पिकनिक मनाने गया डेंटिस्ट अपनी गर्भवती पत्नी और साली के सामने ही पानी में डूब गया। वह साली के साथ झरने में नहाने उतरा था, इस दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। दोनों (पत्नी-साली) ने शोर मचाकर मदद के लिए बुलाया, लेकिन पानी के बहाव में वह लापता हो गया। रेस्क्यू टीमें 15 घंटे बाद शव को पानी की गहराई से निकाल पाई। मामला बयाना (भरतपुर) पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र की दर्र बराहना के पहाड़ी झरने की शुक्रवार शाम 5 बजे की है। जबकि शव आज शनिवार को सुबह 8 बजे निकाला गया। एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया- डेंटिस्ट इंद्रजीत सिंह उर्फ हरवेंद्र सिंह (29) रुदावल थाना क्षेत्र के रसीलपुर गांव का निवासी था। वह अपना डेंटल क्लीनिक चलाता था। शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी कोमल और साली सोनिया के साथ दर्र बराहना के पहाड़ी झरने पर पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान झरने में साली के साथ नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया- इंद्रजीत सिंह की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। इसी कारण वह दोनों के साथ झरने में नहाने के लिए नहीं गई थी और दूर बैठी थी। बहन और पति को गहरे पानी डूबते हुए देख कोमल और यहां मौजूद युवकों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद युवकों ने सोनिया को तो पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक इंद्रजीत पानी के बहाव में नजर आना बंद हो गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं