पेचकस घोंपकर युवक की हत्या, पीठ और गर्दन पर किए थे ताबड़तोड़ वार

पेचकस घोंपकर युवक की हत्या, पीठ और गर्दन पर किए थे ताबड़तोड़ वार
दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की पेचकस घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की पीठ और गले पर ताबड़तोड़ वार किए गए, फिर लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि मालपुरा गेट स्थित बस स्टेंड के पास बीच सड़क पर युवक की लाश मिली थी। जिसका पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने आज परिजनों को सौंप दिया। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने बताया- फागी के भोजपुरा निवासी दीनदयाल बैरवा (26) पुत्र शंकर लाल की हत्या हुई। 26 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह हॉस्पिटल में काम करने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। 27 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने ससुराल कॉल किया। कॉल कर बताया- 26 जुलाई की सुबह घर से निकला दीनदयाल दूसरे दिन भी घर नहीं आया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। 28 जुलाई की सुबह परिजन दीनदयाल की गुमशुदगी दर्ज करवाने मालपुरा गेट थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को दीनदयाल की फोटो देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दी। हालांकि परिजनों से मिली फोटो देखकर पुलिसकर्मियों ने मालपुरा गेट स्थित बस स्टेंड के पास बीच रोड पर उसकी लाश मिलने के बारे में बताया। इसके बाद जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाए गए शव की जानकारी दी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार