बीकानेर से सफर कर रहा युवक चलती ट्रेन से लटका, दोनों टांगों में आई चोट

बीकानेर से सफर कर रहा युवक चलती ट्रेन से लटका, दोनों टांगों में आई चोट

हरियाणा के सिरसा में बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री चलती गाड़ी से बाहर लटक कर बैठा था, लेकिन तभी प्लेटफॉर्म से टकरा गया और उसकी दोनों टांगें बुरी तरह घायल हो गईं। हादसा डबवाली में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस डबवाली स्टेशन पर पहुंची थी। हादसा पथराला स्टेशन के पास हुआ। यात्री की पहचान गोपी राम के रूप में हुई है, जो बीकानेर से यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन के डिब्बे के गेट पर पांव लटका कर बैठा हुआ था। जैसे ही गाड़ी पथराला स्टेशन पार कर रही थी, उसकी दोनों टांगें प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गईं। एक टांग में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरी में फ्रैक्चर हो गया। जैसे ही ट्रेन डबवाली स्टेशन पर पहुंची, यात्री के घायल होने की सूचना दी गई। तुरंत डबवाली एम्बुलेंस सेवा ट्रस्ट के संचालक कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोपी राम को बीकानेर रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान किसी भी स्थिति में ट्रेन से बाहर लटकना न केवल खतरनाक, बल्कि जानलेवा हो सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार