सातवीं मंजिल से गिरा 12 साल का बच्चा, मौत, सीढ़ियों से फिसलकर नीचे आया

सातवीं मंजिल से गिरा 12 साल का बच्चा, मौत, सीढ़ियों से फिसलकर नीचे आया

12 साल के बच्चे की छत से गिरने पर मौत हो गई। बच्चा छत पर खेलते हुए पैर फिसला था। वह फिसलता हुआ सीढ़ियों पर आया और सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन मौत हो गई। हादसा बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क इलाके का है। बोरखेड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र चौधरी ने बताया- हादसे में हर्षत प्रधान (12) की मौत हुई है। बच्चे की मां ने चंचल प्रधान पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मना कर दिया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- रविवार रात 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। बच्चा अपार्टमेंट की छत पर खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसला और सातवीं मंजिल की सीढ़ियों से गिरता हुआ नीचे आया। मौके पर पहुंचकर बच्चे को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चा 10 महीने पहले ही अपनी मां के साथ उड़ीसा से कोटा आया था। हर्षत की मां कोरल पार्क के श्री श्याम अपार्टमेंट में वार्डन का काम करती थी। बच्चा 6th क्लास में पढ़ाई करता था। उसकी एक छोटी बहन है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार