राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू, छत्तीसगढ़ फॉर्मूले पर बनेंगे 6 नए मंत्री…कुछ की होगी छु्ट्टी

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू, छत्तीसगढ़ फॉर्मूले पर बनेंगे 6 नए मंत्री…कुछ की होगी छु्ट्टी

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाल के दिल्ली दौरे और पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों ने इस संभावना को और बल मिला है। माना जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

बता दें, इस विस्तार में सभी गुटों के नेताओं को जगह देकर पार्टी गुटबाजी को खत्म करने और सरकार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू
दरअसल, राजस्थान में बीजेपी सरकार को बने 20 माह हो चुके हैं। अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले 24 दिनों में तीन बार दिल्ली का दौरा किया है। इन दौरों में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम मंत्रणा हुई है। आलाकमान के साथ अंतिम चर्चा के बाद जल्द ही विस्तार की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों का कहना है कि उपराष्ट्रपति चुनाव और राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है। विशेष रूप से विधानसभा के मानसून सत्र के पहले होने की संभावना है। वहीं, ये भी जानकारी है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक और दिल्ली दौरा संभव है, जिसमें वे शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम विचार-विमर्श करेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार बीकानेर में भारतमाला सड़क पर बूंगड़ी से पांचू की ओर जा रही एक ईको कार…

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट उदयपुर में 2 बदमाशों ने मंदिर से लौट रही बिजनेसमैन की मां से सोने चेन…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, इसके बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, गैस एजेंसियों को आदेश जारी

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज