कोठारी अस्पताल के पास चाकूबाजी, एक जना घायल

कोठारी अस्पताल के पास चाकूबाजी, एक जना घायल

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक जना घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि कोठारी हॉस्पीटल के पीछे स्थित बिलन्किट के दो डिलेवरी बॉय तरूण व इरफान आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक डिलवरी बॉय ने तरूण गहलोत नामक युवक पर चाकू से वार किया। जिसमें तरूण के चोटें आई है। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और कोतवाली थानाधिकारी जसवीर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को पीबीएम ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी को लेकर दो जनों में पहले हाथापाई हुई। फिर नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद था। उधर जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान ने पुलिस को शिकायत की कि यहां देर रात तक डिलवरी बॉय जमा रहते है। जो नशे का सेवन करते है। इनकी इन हरकतों के कारण स्थानीय लोग परेशान है। इस चाकूबाजी में एक नाबालिग भी शामिल है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार