एक साथ उठी पांच अर्थियां, मंजर देख रो पड़े लोग, गांव में पसरा मातम

एक साथ उठी पांच अर्थियां, मंजर देख रो पड़े लोग, गांव में पसरा मातम

जोधपुर। शेरगढ़ क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में गुरुवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। दो दिन पूर्व हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को जब एक साथ पांच अर्थियां उठीं, तो हर आंख नम हो गई और पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया।

नरसिंहपुरा निवासी पेपाराम, अपनी मां कबू देवी, पत्नी मीरा देवी, दो बेटियां और आठ माह के पुत्र के साथ जडूला करवाने के लिए जसोल स्थित मां के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ स्थानीय भोपाजी रानीदान सिंह भी थे। दर्शन के बाद लौटते समय लूनी नदी की रपट को पार करते हुए वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया।

हादसा इतना भीषण था कि पेपाराम की पत्नी मीरा देवी, बेटियां उर्मिला और पूजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पेपाराम और चालक देवाराम को घायल अवस्था में बचा लिया गया। इसी हादसे में भोपाजी रानीदान सिंह का शव गुरुवार शाम को मिला, जबकि शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम को वृद्धा कबू देवी का शव भी मिल गया। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव नरसिंहपुरा लाया गया, जहां सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार