फर्जी प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ा, महिला सरपंच को तीन वर्ष की सजा

फर्जी प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ा, महिला सरपंच को तीन वर्ष की सजा

सरदारशहर। स्थानीय एसीजेएम न्यायालय ने आठवीं कक्षा का फर्जी प्रमाणपत्र पेश कर चुनाव लडने के मामले में रंगाईसर ग्राम पंचायत की सरपंच संतोष देवी को तीन वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने संतोष देवी को फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढिंगारला (राजगढ़) के प्रधानाध्यापक लीलाधर पूनिया को भी तीन साल की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार उक्त चुनाव में सरपंच पद की प्रत्याशी कमला ने पुलिस थाना, सरदारशहर में इस आशय का परिवाद पेश किया कि रंगाईसर ग्राम पंचायत के सरपंच पद के 1 फरवरी, 2015 को सपन्न हुए चुनावों में संतोष देवी की ओर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने की मिथ्या घोषणा व फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया गया है, जबकि वह आठवीं उत्तीर्ण नहीं है। पुलिस की ओर से जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर संतोष देवी तथा फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने के आरोपी स्कूल के प्रधानाध्यापक लीलाधर पुत्र सोहनराम निवासी मूंदी बड़ी के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 15 गवाह तथा 45 दस्तावेज पेश किए गए।

  • Related Posts

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात बीकानेर पहुंचे। वे विशेष विमान से…

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।…

    You Missed

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप