इलाज के बहाने तांत्रिक और तीन साथियों ने युवती से 10 महीने तक किया दुष्कर्म

इलाज के बहाने तांत्रिक और तीन साथियों ने युवती से 10 महीने तक किया दुष्कर्म

श्रीगंगानगर। बीमार युवती का इलाज करने के नाम पर एक तांत्रिक और उसके तीन साथियों द्वारा करीब 10 महीने तक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने जवाहर नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवती तीन साल पहले बीमार होने पर किसी की सलाह पर तांत्रिक मोहम्मद के पास उपचार कराने गई थी। तांत्रिक ने ठीक करने का भरोसा दिलाते हुए झाड़-फूंक शुरू की और इसी दौरान उसका गुप्त रूप से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी 2025 से आरोपी मोहम्मद ने ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म शुरू किया। बाद में उसके तीन साथी बेबी, गाजी और चक्की भी इस घिनौनी हरकत में शामिल हो गए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। लंबे समय तक उत्पीड़न सहने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर सोमवार शाम थाने में तांत्रिक मोहम्मद और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगरेप व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे सीओ रमेशचंद माचरा ने बताया कि जब पीड़िता के वीडियो बनाए गए थे, उस समय वह नाबालिग थी, इसलिए पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। युवती का मेडिकल करवाया जाएगा और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 37 में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी…

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग Gajlakshmi Rajyog 2026: 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा