बीकानेर ब्रेकिंग: बंद घर में मिला महिला डॉक्टर का शव, पुलिस ने गेट तोड़कर शव को किया बरामद

बीकानेर ब्रेकिंग: बंद घर में मिला महिला डॉक्टर का शव, पुलिस ने गेट तोड़कर शव को किया बरामद

बीकानेर। करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास विला भोजवानी में रहने वाली जर्मनी रिटर्न डॉक्टर मोनिका भोजवानी का शव मिला है। डॉ. मोनिका के मकान से बुधवार दोपहर भयंकर बदबू आने पर क्षेत्रवासियों को अनहोनी की आशंका जाहिर की और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सीओ सदर अनुष्का कालिया व बीछवाल पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार मकान अंदर से बंद था, जिसमें से भंयकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट तुड़वाया और मकान के अंदर से डॉ. मोनिका का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्या शव चार से पांच दिन पुराना है, जिसके कारण बॉडी पूरी तरह फुल चुकी है, जिसमें भयंकर दुर्गंध आ रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि डॉ. मोनिका की मौत किन कारणों के चलती हुई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत जुटाए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह पूरी प्रक्रिया मृतका के रिश्ते में लगे वाले भाई व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूरी की।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 37 में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी…

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग Gajlakshmi Rajyog 2026: 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा