नयाशहर और गंगाशहर में डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की रेड, शराब छोड़कर भागे युवक

नयाशहर और गंगाशहर में डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की रेड, शराब छोड़कर भागे युवक

बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बुधवार शाम अचानक छापेमारी की। इस दौरान एक होटल के केबिन से लड़के और लड़कियों को निकाला तो हुक्का बार से बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सरे राह शराब पी रहे नशेड़ियों को सड़क पर ही अपनी बोतल और गिलास छोड़कर भागना पड़ा। इससे पहले दिन में नयाशहर पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी और थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। व्यास कॉलोनी के एक कथित रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापेमारी की। इस रेस्टोरेंट में पुलिस पहुंची तो वहां से लड़के और लड़कियां भागते नजर आए। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इसी कॉलोनी में पुलिस एक हुक्का बार पर छापेमारी की। एक बार के नीचे बने अंडरग्राउंड में हुक्का चल रहा था। पुलिस टीम ने रेड मारकर सामान को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को यहां कुछ आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। पुलिस ने नशीली सामग्री की बिक्री की आशंका में कार्रवाई की थी, लेकिन नशा नहीं मिला। यहां कैफे, रेस्टोरेंट और दुकानों के बाहर बैठकर भी लोग शराब पीते हैं। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग सड़क पर ही शराब की बोतल और गिलास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ये बोतल भी जब्त की है। इससे पहले नयाशहर पुलिस ने भी बीकानेर में कई जगह एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने जम्भेश्वर नगर, प्रतापत बस्ती, भाटों के बास में छापा मारा। इस दौरान 120 जवानों ने ड्रोन का भी सहयोग लिया ताकि कोई भाग न सके। पुलिस ने तीन बाइक जब्त की। अवैध रूप से रखी गई एमडी भी बरामद की है। चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। सरोज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य राजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। सरोज बिश्नोई गजनेर रोड चूंगी चौकी के पास रहने वाली है जबकि राजाराम बिश्नोई जीवणनाथ बगीची के पास रहता है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार