घर मिलने आई महिला मित्र ने युवक को बेहोश करके दिया इतना बड़ा धोखा, शादी में एक्सचेंज हुए थे नंबर

घर मिलने आई महिला मित्र ने युवक को बेहोश करके दिया इतना बड़ा धोखा, शादी में एक्सचेंज हुए थे नंबर

बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री चौक पर बुधवार को एक महिला ने युवक को विषाक्त पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और घर में रखे करीब 20 तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है। कोतवाली थाना उपनिरीक्षक लिच्छाराम ने बताया कि पीड़ित सवाईराम पुत्र गोमदाराम निवासी बिशाला हाल गायत्री चौक, नाइयों का वास, बाड़मेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक महिला उसके घर आई और उसे विषाक्त पेय पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने देखा कि घर की अलमारी में रखे लगभग 20 तोला सोने के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उसका महिला से व्हाट्सएप पर संपर्क था। बुधवार को महिला बाड़मेर पहुंची और सवाईराम से मिलने के लिए घर आई। नाश्ता करने के दौरान उसने पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी महिला का सुराग लगाया जा सके।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार