बीकानेर में इस जगह रेल से टकराया ट्रेक्टर, ट्रेक पर ट्रेक्टर छोड़कर भागा चालक

बीकानेर में इस जगह रेल से टकराया ट्रेक्टर, ट्रेक पर ट्रेक्टर छोड़कर भागा चालक

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तेज गति से जा रही रेल से ट्रेक्टर टकरा गया। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने स्पीड कम कर दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाद में रेलवे पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। श्रीडूंगरगढ़ और बेनीसर गाड़ी संख्या 22472 (बीकानेर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस) जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रेक पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। गाड़ी आते देख वो खुद को कूद कर भाग गया लेकिन ट्रेक्टर वहीं ट्रेक पर खड़ा रह गया। रेल ड्राइवर ने भी इसे देख लिया। समय रहते स्पीड कम कर दी गई। इसके बाद भी टक्कर तो हुई लेकिन रेल को डिरेल नहीं हुई यानी पटरियों पर ही रही। ऐसे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन को वहां से रवाना कर दिया गया। हालांकि एक बार अफरातफरी मच गई। अधिकांश यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। शुरू में माना गया कि किसी की जान गई है, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद रेल रोक दी गई। ट्रेक्टर और ट्रोली दोनों को किनारे कराया गया। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेक्टर-ट्रॉली दोनों को सीज कर लिया। अब चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अब ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रेलवे पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी, क्योंकि घटना रेलवे ट्रेक पर हुई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार